कांग्रेस के भीख के कटोरे में अखिलेश कितनी सीटें डालते हैं, देखना है : आरपी सिंह

Summary :

नई दिल्‍ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने चंडीगढ़ में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में नितिन नवीन की टिप्पणियों, भारत की भाषाई विविधता के लिए पुतिन की तारीफ, उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की बातचीत पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि हमारी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ‘पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन’ नहीं हैं, बल्कि साल के 365 दिन और 24×7 जनता तथा समाज के बीच काम करते हैं, इस बयान का समर्थन करते हुए आरपी सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के…

नई दिल्‍ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने चंडीगढ़ में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में नितिन नवीन की टिप्पणियों, भारत की भाषाई विविधता के लिए पुतिन की तारीफ, उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की बातचीत पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि हमारी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ‘पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन’ नहीं हैं, बल्कि साल के 365 दिन और 24×7 जनता तथा समाज के बीच काम करते हैं, इस बयान का समर्थन करते हुए आरपी सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, “नितिन नवीन बिल्कुल सही कह रहे हैं। हमारी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूर्णकालिक रूप से समाज सेवा में लगे हुए हैं। वे समाज से जुड़े रहते हैं और उसकी भलाई की चिंता करते हैं। वे कांग्रेस या राहुल गांधी की तरह कुछ घंटे काम करके छुट्टियों पर नहीं चले जाते। हमारे सभी नेता समाज की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।”

भारत की भाषाई विविधता के लिए रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तारीफ पर भाजपा नेता ने पीएम मोदी की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश सभ्‍यता को लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं और दुनिया उसका लोहा मान रही है। उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की बातचीत को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि देखा यह है कि कांग्रेस के भीख के कटोरे में अखिलेश कितनी सीटें डालते हैं।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरएसएस पर दिए गए बयान को लेकर आरपी सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी को इतिहास का ज्ञान कम है, उनको गांधी जी के बारे में पढ़ लेना चाहिए। 1934 में गांधी जी वर्धा के एक शिविर में गए और वापस आने पर उन्‍होंने कहा कि मैंने (गांधीजी ने) इतनी समर्थता कहीं देखी नहीं। राहुल गांधी आधे ज्ञान की वजह से इस तरह के बयान देते हैं। दरअसल, राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा और आरएसएस को भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की समझ नहीं है।

–आईएएनएस

एएसएच/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.