कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को संघ परिवार नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा है कि वह अब आरएसएस को ‘संघ परिवार’ नहीं कहेंगे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि आरएसएस में महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता है।
कांग्रेस नेता ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, मेरा मानना है कि RSS व सम्बंधित संगठन को संघ परिवार कहना सही नहीं- परिवार में महिलाएँ होती हैं, बुजुर्गों के लिए सम्मान होता, करुणा और स्नेह की भावना होती है- जो RSS में नहीं है। अब RSS को संघ परिवार नहीं कहूंगा!
मेरा मानना है कि RSS व सम्बंधित संगठन को संघ परिवार कहना सही नहीं- परिवार में महिलाएँ होती हैं, बुजुर्गों के लिए सम्मान होता, करुणा और स्नेह की भावना होती है- जो RSS में नहीं है।
अब RSS को संघ परिवार नहीं कहूँगा!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 25, 2021
इससे पहले उन्होंने बिहार विधानसभा में हुए हंगामे को लेकर बीजेपी-आरएसएस पर हमला किया था। राहुल ने पुलिस को विशेष शक्ति देने के प्रावधान वाले एक विधेयक को लेकर बिहार विधानसभा में हुए हंगामे पर बुधवार को कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘आरएसएस-भाजपा मय’ हो गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



