कांग्रेस आगामी 11 जनवरी को अपनी शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुला सकती है जिसमें संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों और जेएनयू में हिंसा के बाद बने हालात पर चर्चा हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार पार्टी ने 11 जनवरी को दिन में तीन बजे का अस्थायी समय तय किया है। सीडब्ल्यूसी सदस्यों के पास अभी इससे जुड़ा पत्र नहीं पहुंचा है। माना जा रहा है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शनों, जेएनयू में हिंसा के बाद पैदा हुए हालात और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App



