कांग्रेस देशभर में राष्ट्रीय टेलेंट हंट का कर रही आयोजन, हिमाचल को भी जल्द मिलेगी सशक्त मीडिया टीम : चरनजीत सिंह सपरा

कांग्रेस

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता चरनजीत सिंह सपरा ने कहा है कि कांग्रेस देशभर में राष्ट्रीय टेलेंट हंट का आयोजन कर युवाओं को राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर आगे बढ़ने व मीडिया संवाद के लिये तैयार कर रही है।

national talent hunt

इसमें पार्टी के मीडिया कॉर्डिनेटर, पेनेलिस्ट, प्रवक्ता और अनुसंधानकर्ताओं की नियुक्ति की जानी है। इसके लिये प्रदेश में भी उन युवाओं और ऊर्जावान लोगों के साक्षात्कार लिए जा रहें है जिन्होंने इसके लिये आवेदन किया है।

सपरा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता में कहा कि जल्द ही प्रदेश को कांग्रेस की एक ऐसी मीडिया टीम दी जाएगी जो कांग्रेस की नीतियों व कार्यक्रमों को दृढ़ता से प्रदेश के समुख रखेगी।

National Talent Hunt
National Talent Hunt

उन्होंने कहा कि साक्षात्कार पूरे होने के बाद इनकी छंटनी होगी और उनकी कुशलता को देखते हुए पार्टी उन्हें इन पदों पर नियुक्त करेगी। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के बाद इन लोगों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी जिससे यह लोग कुशलता से अपना कार्य कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।