नई दिल्ली : कांग्रेस ने भाजपा की वेबसाइट हैक होने पर बुधवार को उस कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि क्या उसे किसी मदद की जरूरत है। दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा के बीच मिलीभगत है।
भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट हैक होने पर एक संदेश में कहा गया है, ‘‘हम जल्द वापस आएंगे’। इस पर कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अगर आपको किसी मदद की जरूरत है तो हमें मदद करके खुशी होगी।’’ कांग्रेस के इस ट्वीट को लेकर आप ने कहा कि दोनों एक दूसरे की मदद कर रहे हैं और जनता आगामी चुनाव में इस ‘अनैतिक गठबंधन’ को सबक सिखाएगी।
कल हुई थी BJP की आधिकारिक वेबसाइट हुई हैक
भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट WWW.BJP.ORG को कल को उस समय ऑफलाइन कर दिया जब हैकरों ने उस पर कई संदेश छोड़ दिए। अब तक किसी समूह ने इस साइबर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पार्टी की ओर से भी आधिकारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा की जा रही है।
वेबसाइट का होमपेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें कई तरह के संदेश और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के ‘मीम’ भी शामिल हैं। पार्टी की बेबसाइट तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया गया है। होम स्क्रीन पर एडमिन की ओर से संदेश है, ‘‘ हम जल्द लौटेंगे। असुविधा के लिए खेद है, लेकिन हम अभी (इसे) दुरुस्त करने का कार्य कर रहे हैं । हम जल्द ऑनलाइन लौटेंगे ।


Download Android App
Download iOS App



