जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बुधवार को केवल फंसे वाहनों को निकलने की अनुमति दी जा रही है। एक अधिकारी ने कहा, ‘सभी फंसे वाहनों को श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति दी है। जम्मू की ओर यातायात की अनुमति देने का निर्णय बाद में लिया जाएगा। हमारा मुख्य उद्देश्य अभी राजमार्ग से यातायात कम करना है।’ वहीं, बुधवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा यातायात को अनुमति थी लेकिन मंगलवार से अस्थायी अवरोधों के कारण घाटी के लिए जाने वाले सभी वाहनों के सामने समय पर जवाहर सुरंग को पार करने में बाधा आई। अधिकारी यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि राजमार्ग पर आगे अधिक वाहन जमा न हो पाएं। इस साल राजमार्ग के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण रामबन-रामसू इलाका रहा है जहां भूस्खलन और चट्टानों के गिरने के कारण लगातार अवरोध उत्पन्न होता रहा है।
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर केवल फंसे हुए वाहनों को निकलने की अनुमति
Summary :
साल राजमार्ग के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण रामबन-रामसू इलाका रहा है जहां भूस्खलन और चट्टानों के गिरने के कारण लगातार अवरोध उत्पन्न होता रहा है।


Download Android App
Download iOS App



