भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम हो रहा : महमूद कुरैशी

Summary :

स्थिति में भूमिका के लिए धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा ‘‘ अमेरिका के जरिये निजी कूटनीतिक ने दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने का काम किया।

पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर आत्मघाती हमले के बाद भारत के आक्रामक रुख और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते दबाव के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव कम हो रहा है। श्री कुरैशी ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा ‘‘ भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव में कमी आ रही है और यह सकारात्मक संकेत है।’’

दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए उठाये गए कदमों का उल्लेख करते हुए श्री कुरैशी ने कहा ‘‘ पाकिस्तान ने कूटनीतिक प्रयास को और आगे बढ़ते हुए पाकिस्तान उच्चायुक्त को नयी दिल्ली वापस भेजा है।’’ उन्होंने कहा कि करतारपुर गलियारे पर बातचीत के लिए पाकिस्तान का एक दल नयी दिल्ली जायेगा। अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो की भारत के साथ वर्तमान स्थिति में भूमिका के लिए धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा ‘‘ अमेरिका के जरिये निजी कूटनीतिक ने दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने का काम किया।’’

श्री कुरैशी ने कहा कि चीन, रुस, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात और जोर्डन के विदेश मंत्रियों ने भी दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में भूमिका निभाई। जियो न्यूज के अनुसार इससे पहले चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे(सीपीईसी) के अगले चरण की शुरुआत के समय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री कुरैशी ने कहा ‘‘ पाकिस्तान और चीन के रिश्ते क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता के लिए सकारात्मक कारक हैं।’’ उन्होंने कहा ‘‘ पुलवामा संकट के बाद चीन के नेतृत्व ने भारत और पाकिस्तान को विवाद को बातचीत के जरिये सुलझाने का ठोस सुझाव दिया।

Desk Team