देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले किसानों ने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आज कोंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसान आंदोलन को लेकर शुरू से ही केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर रही कांग्रेस ने ट्रैक्टर मार्च को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को यहां पत्रकारों के सवालों पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों के साथ निर्मम और निर्दयी व्यवहार कर रहे हैं। वह उनकी पीड़ा को नहीं समझ पा रहे हैं, इसीलिए उनके बारे में कुछ भी विचार करने और बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमा पर कड़कड़ती ठंड में आंदोलन कर रहे किसान बहुत परेशान हैं। वे कड़ ठंड में खुले में बैठे है। अब तक 60 आंदोलनकारी किसान दम तोड़ चुके हैं लेकिन सरकार उनके बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बर्ड फ्लू को लेकर जारी की सलाह- घबराएं नहीं, मीट-अंडे अच्छे से पका कर खाएं
प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को किसानों ही नहीं, आम लोगों के साथ हो रहे अत्याचार की भी फिक्र नहीं है। उत्तर प्रदेश में हाथरस की घटना हुई और अब उसी तरह की दर्दनाक घटना बदायूं में हुई है लेकिन प्रधानमंत्री इन सभी प्रकरणों पर मौन साधे हुए हैं। यह सब के लिए चिंता की बात है।
गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले किसानों का आंदोलन आज भी जारी रहा। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने कोंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसान संगठनो का कहना है कि ये मार्च 26 जनवरी को होने वाले ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल है।


Download Android App
Download iOS App



