वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्षी कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने के लिए उनके खिलाफ ‘झूठ’ अभियान चलाने का आरोप लगाया है। अरुण जेटली ने रविवार को एक ट्वीट में लिखा ”जब आपके पास सरकार के खिलाफ कोई वास्तविक मुद्दा नहीं होता तो आप झूठ गढ़ते हैं या अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।
कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जितने अप्रिय शब्दों का इस्तेमाल करेगी लोगों में उसके प्रति विरोध का भाव उतना ही मजबूत होगा।” वित्त मंत्री ने इससे पहले भी कांग्रेस पर सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ झूठे मुद्दे उठाने का आरोप लगाया है।
गोवा में सरकार स्थिर, “राजनीतिक परिवर्तन” पर विचार कर रहा है नेतृत्व
शनिवार को एक ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि राफेल, बालाकोट, न्यायमूर्ति लोया की हत्या, बैंकों की ऋण माफी, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, ईवीएम, जीएसटी, नोटबंदी या नीरव मोदी और विजय माल्य या फिर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा अथवा अर्थव्यवस्था से जुड़ मुद्दे हों – विपक्ष का झूठ और उसके द्वारा गढ़ गये मुद्दे हमेशा धराशायी हो गये हैं।


Download Android App
Download iOS App




