केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के सक्रिय मामलों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है और जल्द ही कोरोना को हराने में अग्रणी भारत इसे मात देगा।
डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट करके कहा,“ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर कोरोना की टेस्टिंग, मरीजों की ट्रैकिंग और संक्रमितों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने तथा मानक उपचार के प्रोटोकॉल का पालन करने की रणनीति के परिणामस्वरूप कोरोना को हराने में अग्रणी भारत जल्द ही इसे मात देगा।” गौरतलब है कि देश के कुल 1,913 कोरोना टेस्ट लैब ने पिछले 24 घंटे के दौरान 11,64,018 कोरोना टेस्ट किये। अब तक इस तरह कुल 8,57,98,698 कोरोना टेस्ट किये जा सके हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के 73,272 नये मामले सामने आये, जिससे अब तक कोरोना संक्रमित हुए कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 69,79,423 हो गयी है। इस अवधि में ही 82,753 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए और 926 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया जिससे कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में 10,407 की गिरावट आयी है। देशभर में कोरोना संक्रमण के कुल 8,83,185 सक्रिय मामले हैं।


Download Android App
Download iOS App



