प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केरल की दो दिवसीय यात्रा शनिवार को समाप्त होने के तुरंत बाद केन्द्र सरकार की स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ संबंधी उनके बयान पर विवाद शुरू हो गया जिसमें उन्होंने राज्य सरकार की ओर से इस योजना का क्रियान्वयन नहीं किये जाने पर खेद व्यक्त किया था।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने प्रधानमंत्री के उस बयान की कड़ी आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा कि केरल सरकार केन्द्र की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना‘आयुष्मान भारत’को लागू नहीं कर रही है जिसके तहत प्रत्येक परिवार को इलाज के लिए पांच लाख रुपये दिये जाते हैं।
मंत्री ने आधिकारिक बयान में कहा कि केरल में इस योजना को लागू नहीं किया जा सका है क्योंकि इस योजना का लाभ केवल हालिया जनगणना में सबसे गरीब घोषित लोगों को मिलेगा।
केरल सरकार की स्वास्थ्य योजना इससे कहीं अधिक व्यापक है और इसके दायरे में अधिक लोग आ सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



