देश में सोमवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या 80 लाख के करीब 79,09,960 हो गई है लेकिन राहत की बात यह है कि सक्रमितों की अपेक्षा ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के तरफ से राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 45,149 नये मामलों के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा 79,09,960 हो गया है और मृतकों की संख्या 480 और बढ़कर 1,19,014 हो गयी है।
इस दौरान 55 हजार के करीब लोगों को संक्रमण से निजात मिली है। देश में नये मामलों की तुलना में कोरोना महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और इसी कड़ी में लभग 55 हजार कोरोना मरीजों के ठीक होने के साथ अब तक 71,37,229 लोग इस बीमारी से मुक्ति पा चुके हैं। कोरोना संक्रमण के नये मामलों में कमी आने और इनकी तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में की कमी दर्ज की गयी है।
सक्रिय मामले घटकर 6,53,717 पर आ गये हैं। कोरोना से देश में सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,40,486 तक रह गयी जो सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है जबकि केरल 96,585 सक्रिय मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। कर्नाटक 81,050 मामलों के साथ अब तीसरे स्थान पर है
कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में फिर से कोरोना संक्रमण के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में रविवार को फिर से मामूली वृद्धि दर्ज की गयी और सक्रिय मामले बढ़कर 1,40,486 रह गये। राज्य में इस दौरान 5,648 कोरोना मरीजों के स्वस्थ हुए है।
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 6,059 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,45,200 तक पहुंच गयी। इसी अवधि में 5,648 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 14,60,755 हो गयी है तथा 112 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 43,264 हो गयी है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 88.78 फीसदी पहुंच गयी है जबकि मृत्यु दर महज 2.63 प्रतिशत है।


Download Android App
Download iOS App



