तेजी से बढ़ रहा कोरोना, देशभर में 5755 एक्टिव केस, जानें अपने राज्य का हाल

Summary :

देशभर में कोरोना के मामले फिर से बढ़े, 5755 एक्टिव केस

देशभर में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 5755 पहुंच गए हैं. कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के मामलों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, बीते एक दिन में कोविड से मरने वालों की संख्या 4 पहुंच गई है।

देशभर में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। कोरोना ने कुछ राज्यों में लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अगर हम पिछले 24 घंटे की बात करें तो इस दौरान भारत में एक्टिव केस की संख्या 5755 पहुंच गए हैं। वहीं अस्पताल से डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 5484 तक पहुंच गई है।

Murshidabad हिंसा मामले में तगड़ा एक्शन, 13 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर

मरने वालों की संख्या 4

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के मामलों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, बीते एक दिन में कोविड से मरने वालों की संख्या 4 पहुंच गई है। महाराष्ट्र में एक, केरल में एक , तमिलनाडु में एक और मध्य प्रदेश में एक महिला की मौत हुई है। ये सभी अन्य बिमारी और कोरोना से दम तोड़ा है।

देखें राज्यों के हाल

अगर हम राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो अभी तक सबसे आगे केरल हैं. केरल में 1806 एक्टिव केस है। पश्चिम बंगाल में 622, बिहार में 44 , आंध्रप्रदेश में 72, छत्तीसगढ़ में 41, दिल्ली में 655, गोवा में 9, गुजरात में 717, हरियाणा में 87, कर्नाटका 444, महारष्ट्र में 577, राजस्थान में 108 है।

Murshidabad हिंसा मामले में तगड़ा एक्शन, 13 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।