देशभर में पिछले 24 घंटे के दौरान 69,564 कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने से राष्ट्रीय औसत रिकवरी दर घटकर 77.31 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर में 69,564 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं जिससे अब तक कोरोना संक्रमण को मात देने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 32,50,429 हो गयी है।
रिकवरी दर के मामले में बिहार सबसे आगे है। बिहार में रिकवरी दर 88 प्रतिशत है। इसके अलावा दिल्ली में रिकवरी दर 87 प्रतिशत, तमिलनाडु में 87 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 85 प्रतिशत, राजस्थान में 82 प्रतिशत और गुजरात में 81 प्रतिशत है।
इनके अलावा आंध्र प्रदेश में रिकवरी दर 79 प्रतिशत, हरियाणा में रिकवरी दर 78 प्रतिशत, ओडिशा में 78 प्रतिशत, तेलंगाना में 77 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 76 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 75 प्रतिशत,जम्मू कश्मीर में 74 प्रतिशत, केरल में 74 प्रतिशत, कर्नाटक में 73 प्रतिशत, पंजाब में 72 प्रतिशत, झारखंड में 71 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 71 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में 47 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 90,802 मामले सामने आने से अब तक संक्रमण के शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 42,04,613 गयी है। हालांकि, 06 सितंबर को 69,564 संक्रमितों के रोगमुक्त होने और 1,016 मरीजों की मौत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में 20,222 की तेजी आयी है। देश भर में इस समय कोरोना संक्रमण के 8,82,542 सक्रिय मामले हैं।


Download Android App
Download iOS App



