बेंगलुरू में देश का पहला केंद्रीकृत वातानुकूलित रेलवे टर्मिनल जल्द काम करना शुरू कर देगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को यह जानकारी दी। गोयल ने ट्वीट किया, ‘‘भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया के नाम पर बना देश का पहला एसी रेलवे टर्मिनल बेंगलुरू में जल्द काम करना शुरू कर देगा।’’
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नए कोच टर्मिनल को महानगर के बैयापनहल्ली में बनाने की योजना थी ताकि बेंगलुरू तक ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा सके। दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, ‘‘बैयापनहल्ली 2015-16 में मंजूर तीसरा कोच टर्मिनल है जिसका नामकरण भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया के नाम पर किया गया है।’’
Named after one of the foremost Civil Engineers Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya, India’s first centralised AC Railway terminal in Bengaluru is all set to become operational soon. pic.twitter.com/L2agyUevd1
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) March 13, 2021
करीब 314 करोड़ रुपये की लागत से बने इस टर्मिनल को फरवरी के अंत तक खोला जाना था, लेकिन कुछ कारणों से इसमें विलंब हो गया।
अधिकारी ने बताया कि टर्मिनल के शुरू होने से बेंगलुरू से मुंबई और चेन्नई जैसे दूसरे महानगरों के लिए लंबी दूरी की ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा और बेंगलुरू को भी कर्नाटक के सभी जिलों से जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि टर्मिनल से केएसआर बेंगलुरू और यशवंतपुर स्टेशनों पर भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



