तिरूवनंतपुरम : कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज माकपा से कहा कि देश में भाजपा और फासीवादी ताकतों के खिलाफ लड़ई में वह अपना रूख स्पष्ट करे। राहुल ने कहा कि यह काफी महत्वपूर्ण है कि केरल में शासन करने वाला वामपंथी दल राष्ट्रीय स्तर पर अपने रूख को स्पष्ट करे। कांग्रेस नेता का बयान इस मायने में महत्वपूर्ण है कि इस तरह की खबरें आई थीं कि माकपा पोलित ब्यूरो की हाल की बैठक में इस बात पर सहमति नहीं बन सकी कि भाजपा के खिलाफ कांग्रेस और अन्य धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ उसकी राजनीतिक साझेदारी होनी चाहिए अथवा नहीं। राहुल ने कहा, मैं माकपा में अपने दोस्तों से पूछना चाहता हूं कि क्या वे वास्तव में देश के फासीवादी ताकतों से लड़ना चाहते हैं या नहीं।
उन्होंने कहा, यह काफी महत्वपूर्ण है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर अपना रूख स्पष्ट करें..क्योंकि..1 भाजपा के खिलाफ खड़ नहीं होने का मतलब भाजपा का समर्थन करना है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या वे इस तथ्य को स्वीकार करते हैं कि देश के सामने सबसे बड़ चुनौती भाजपा की तरफ से फैलाए जा रहे फासीवादी विचार हैं। राहुल राज्य में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला के नेतृत्व में एक महीने तक चलने वाले पदयोरुक्कम के समापन अवसर पर यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। रैली का आयोजन केंद्र की भाजपा नीत सरकार और राज्य की एलडीएफ नीत सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करने के लिए किया गया था।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



