मुजफ्फरपुर : बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादी रामनगर गांव स्थित एक ठिकाने पर छुपे हुये हैं।
इसी आधार पर उक्त ठिकाने पर छापेमारी की गयी। इस दौरान माओवादी मुसाफिर सहनी, अनिल सहनी, शिवकुमार राम और गणेश राम को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों के पास से एक पिस्तौल, कुछ कारतूस और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
– (वार्ता)


Download Android App
Download iOS App



