रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से आज यूनाईटेड किंगडम (यूके) के डिप्टी हाई कमिशनर ब्रूस बकनेल ने यहां मुलाकात की। श्री बकनेल ने आज यहां प्रोजेक्ट भवन में श्री दास से मुलाकात की। श्री बकनेल ने मोमेंटम झारखंड कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से झारखंड में निवेश करने के प्रति निवेशकों की रूचि बढ़ी है।
उन्होंने स्कूली शिक्षा के साथ-साथ स्पोट्रस को बढ़ावा देने के लिए खोले गये स्पोटर्स यूनिवर्सिटी मॉडल की भी प्रशंसा की। बैठक में फाईनांशियल सर्विसेस, कौशल विकास एवं स्कूल एजुकेशन के क्षेत्र में निवेश की भी चर्चा हुई। बैठक में हेड-ईस्ट एंड नॉर्थ ईस्ट इंडिया श्री मेनक डे भी उपस्थित थे।
– (वार्ता)


Download Android App
Download iOS App



