गृह मंत्री शाह और CM योगी की जान को खतरा, CRPF को मिला धमकी भरा मेल

Summary :

ईमेल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने से धमकी मिली है।

मुंबई के सीआरपीएफ (CRPF) मुख्यालय को मिले एक ईमेल ने हड़कंप मचा दिया है। ईमेल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने से धमकी मिली है। इसके साथ ही सार्वजनिक जगहों, मंदिरों और एयरपोर्ट पर मल्टीपल बम ब्लास्ट की बात कही गई है।
जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ के कुछ दिनों पहले यह ईमेल रिसीव किया  है। फिलहाल सीआरपीएफ के थ्रेट मैनेजमेंट सिस्टम के जरिये यह ईमेल एनआईए समेत खुफिया एजेंसियों को सौंप दिया गया है। अब इस ईमेल के बाद तमाम एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।
मेल में बताया गया है कि देश के अंदर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी छिपे हैं। इसके अलावा मेल में 3 राज्यों में 200 किलो हाई ग्रेड आरडीएक्स होने की बात का भी जिक्रहै। ईमेल में कहा गया है कि 11 से ज्यादा आतंकी और आत्मघाती हमलावर देश में ऐक्टिव हैं। ईमेल को भेजने वाले ने आखिर में लिखा  है कि हम अज्ञात हैं, हम एक आर्मी हैं, हम माफ नहीं करते हैं, हम भूलते नहीं हैं, हमारा इंतजार करो। 
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गणतंत्र दिवस पर बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उनके साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सरधना विधायक संगीत सोम समेत कई बड़े नेताओं को मारने की बात भी पत्र में लिखी गई थी। वहीं इसी साल जनवरी में भी मुख्यमंत्री योगी को मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी।

Desk Team