सीएसआईआर-यूजीसी-नेट : एक के बाद एक विवादों से घिरे एनटीए ने फिर से अपने एक और फैसले से चौंका दिया है। दरअसल एनटीए ने शुक्रवार की देर शाम संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा जून 2024 स्थगित कर दिया है, जो 25 से 27 जून के बीच आयोजित होने वाली थी।
Highlights:
- नीट यूजी विवादों से घिरी NTA ने दिया एक और झटका
- NTA ने CSIR UGC NET की परीक्षा किया स्थगित
- अभी हाल में 18 जून को सम्पन्न हुए UGC NET की परीक्षा हुई कैंसिल
अचानक उत्पन्न स्थिति और लॉजिस्टिक बताई जा रही वजह
इसके स्थगित होने की पीछे की वजह अचानक उत्पन्न स्थिति और लॉजिस्टिक बताई गयी है। एनटीए ने यह भी बताया की इस परीक्षा के आयोजन का संशोधित कार्यक्रम बाद में एनटीए के माध्यम से घोषित किया जाएगा। जारी सर्कुलर में कहा गया है, उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा जून-2024, जो 25.06.2024 से 27.06.2024 के बीच आयोजित होने वाली थी, अपरिहार्य परिस्थितियों के साथ-साथ लॉजिस्टिक मुद्दों के कारण स्थगित की जा रही है। इस परीक्षा के आयोजन का संशोधित कार्यक्रम बाद में आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घोषित किया जाएगा।
19 जून को केंद्र सरकार ने परीक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने का आदेश दिया। परीक्षा रद्द होने के एक दिन बाद 20 जून को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी थी।
नीट मामले में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
इससे पहले, यूजीसी-नेट और नीट यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने लखनऊ में शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। विधानसभा घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस की बीच झड़प हो गई। कांग्रेसियों ने लगी बैरिकेडिंग को तोड़ने का भी प्रयास किया। नीट और यूजीसी-नेट के संचालन में खामियों को लेकर आलोचना झेल रही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) रविवार को 1,563 अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल प्रवेश परीक्षा दोबारा आयोजित करने की तैयारी कर रही है। इन अभ्यर्थियों को छह केंद्रों पर समय के नुकसान के चलते ग्रेस मार्क्स प्रदान किए गए थे।


Download Android App
Download iOS App



