श्रीलंका में कहर मचाने के बाद भारत की और तेजी से बढ़ रहा Cyclone Ditwah, कई इलाकों में जारी हुआ अलर्ट, 82 उड़ानें रद्द

Summary :

Cyclone Ditwah Alert: श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवात ‘दित्वा’ अब भारत की ओर बढ़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 नवंबर की शाम तक तूफान की तीव्रता काफी बढ़ सकती है, इसलिए प्रशासन पूरी सतर्कता में है। Cyclone Ditwah Alert: उड़ानों और ट्रेनों पर असर चक्रवात के बढ़ते प्रभाव के कारण यातायात सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। चेन्नई एयरपोर्ट पर शनिवार को 35 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। रविवार को स्थिति और बिगड़ने पर 47 उड़ानों को स्थगित किया गया।…

Cyclone Ditwah Alert: श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवात ‘दित्वा’ अब भारत की ओर बढ़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 नवंबर की शाम तक तूफान की तीव्रता काफी बढ़ सकती है, इसलिए प्रशासन पूरी सतर्कता में है।

Cyclone Ditwah Alert: उड़ानों और ट्रेनों पर असर

चक्रवात के बढ़ते प्रभाव के कारण यातायात सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। चेन्नई एयरपोर्ट पर शनिवार को 35 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। रविवार को स्थिति और बिगड़ने पर 47 उड़ानों को स्थगित किया गया। रेल मंत्रालय भी अलर्ट पर है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तैयारी की समीक्षा की और रेलवे बोर्ड से लेकर डिवीजन स्तर तक सभी जगह वॉर रूम सक्रिय कर दिए गए हैं। कई ट्रेनों को भी सुरक्षा को देखते हुए रद्द या मार्ग परिवर्तित किया गया है।

Cyclone Ditwah Alert (CREDIT S-M)
Cyclone Ditwah Alert (CREDIT S-M)

Cyclone Ditwah LIVE Updates: दक्षिण भारत में मौसम अलर्ट जारी

चक्रवात के खतरे को देखते हुए तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, कुछ जिलों को रेड अलर्ट पर रखा गया है, जिनमें, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू शामिल हैं। इन इलाकों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। आपदा प्रबंधन के लिए तैयारियों को मजबूत करते हुए, गुजरात के वडोदरा से NDRF की 6वीं बटालियन की 5 टीमों को विशेष उपकरणों के साथ एयरलिफ्ट कर तमिलनाडु भेजा गया है।

Cyclone Ditwah Alert (CREDIT S-M)
Cyclone Ditwah Alert (CREDIT S-M)

Tamil Nadu Cyclone: चक्रवात की मौजूदा स्थिति

IMD ने बताया कि चक्रवात दित्वा ने पिछले 6 घंटों में लगभग 5 kmph की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़त बनाई है। 29 नवंबर की रात 11:30 बजे यह तूफान, वेदारण्यम से 90 km पूर्व-उत्तर-पूर्व, कराईकल से 90 km पूर्व-दक्षिण-पूर्व, जाफना से 130 km उत्तर-उत्तर-पूर्व, पुडुचेरी से 160 km दक्षिण-दक्षिण-पूर्व, और चेन्नई से 260 km दक्षिण में केंद्रित था। अगले 24 घंटों में यह तूफान उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तट के समानांतर उत्तर दिशा में बढ़ने की संभावना है। 30 नवंबर की सुबह से शाम के बीच चक्रवात का केंद्र तमिलनाडु–पुडुचेरी तट से 25–50 km की दूरी पर रहे सकता है।

जागरूकता और सावधानी ही सुरक्षा

प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि समुद्र के पास न जाएं, मौसम विभाग के अलर्ट का पालन करें, और अनावश्यक यात्रा से बचें। वहीं चक्रवात दित्वा के कारण कई तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना है। इसलिए स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव दलों को तैयार रखा है।

यह भी पढ़ें: BLO की मौज! चुनाव आयोग ने दोगुनी की सैलरी, AERO और ERO को भी मानदेय देने का फैसला

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।