दिल्लीः जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

Summary :

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए यातायात में बदलाव किया है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक ने एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों से अपनाने की अपील की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पोस्ट में कहा, “2 अक्टूबर 2026 को जंतर-मंतर और उसके आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक पर लगी पाबंदियों और नियंत्रित आवाजाही को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रभावित रास्तों पर जाने से बचें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें।” ट्रैफिक पुलिस ने आगे कहा, “कनॉट प्लेस, पटेल…

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए यातायात में बदलाव किया है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक ने एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों से अपनाने की अपील की है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पोस्ट में कहा, “2 अक्टूबर 2026 को जंतर-मंतर और उसके आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक पर लगी पाबंदियों और नियंत्रित आवाजाही को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रभावित रास्तों पर जाने से बचें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें।”

ट्रैफिक पुलिस ने आगे कहा, “कनॉट प्लेस, पटेल चौक, जीपीओ, टॉल्स्टॉय मार्ग, जंतर-मंतर रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट और आस-पास की सड़कों के आस-पास ट्रैफिक डायवर्जन नियम लागू रहेंगे। कनॉट प्लेस, पटेल चौक, जीपीओ, पार्लियामेंट स्ट्रीट और सेंट्रल दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे वैकल्पिक रास्तों की योजना पहले से बना लें। यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें और सड़कों पर तैनात दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और जहां भी संभव हो, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।”

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि धैर्य रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और इलाके में तैनात ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करें। जाम से बचने के लिए डायवर्जन के संकेतों और ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि जहां तक हो सके जंतर-मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोक रोड और आस-पास की सड़कों पर जाने से बचें। बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन हो सकते हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में बताया है कि तय किए गए रास्तों पर या उनके आस-पास गाड़ियां रोकना या पार्क करना मना है। ऐसा करने से ट्रैफ़िक में रुकावट आ सकती है। सक्षम अधिकारी के आदेशों के अनुसार, बताए गए इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 163 लागू रहेगी। जनता को सलाह दी जाती है कि वे सक्षम अधिकारियों और मौके पर मौजूद कर्मचारियों के सभी निर्देशों का पालन करें।

वहीं, स्वामी नारायण मार्ग पर पीडब्ल्यूडी के सीसी रोड निर्माण कार्य के कारण 1 से 25 अक्टूबर तक रात 11:00 बजे से सुबह 05:00 बजे के बीच नंद लाल मार्ग रेड लाइट और शास्त्री नगर रेड लाइट के बीच ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रभावित रास्ते से बचें, ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें।

–आईएएनएस

ओपी/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.