Delhi: राजनाथ सिंह और इंडोनेशियाई रक्षा मंत्री 27 नवंबर को करेंगे द्विपक्षीय संवाद

Delhi (Source: Social Media)

Delhi: भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा सहयोग को नई गति मिलने जा रही है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 27 नवंबर को नई दिल्ली में तीसरे भारत-इंडोनेशिया रक्षा मंत्रियों के संवाद की सह-अध्यक्षता करेंगे। इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री स्याफरी स्यामसुद्दीन भी इस संवाद की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस उच्च-स्तरीय बैठक में दोनों नेता क्षेत्रीय सुरक्षा, बहुपक्षीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे और रक्षा सहयोग को और गहरा करने के नए मार्ग तलाशेंगे। सामरिक दृष्टिकोण से दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। इंडोनेशियाई रक्षा मंत्री की यह दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा 27 नवंबर तक जारी रहेगी।

India-Indonesia Relation: दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध

इस यात्रा को दोनों देशों के रक्षा संबंधों में बढ़ते विश्वास और मजबूत होती साझेदारी की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। यह यात्रा इस वर्ष जनवरी में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बाद हो रही है, जो द्विपक्षीय संबंधों में निरंतरता और प्रगाढ़ता को दर्शाती है। भारत और इंडोनेशिया के बीच सभ्यता आधारित संबंध हजारों वर्षों पुराने हैं। दोनों देश समुद्री पड़ोसी होने के साथ-साथ सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सभ्यतागत जुड़ाव साझा करते हैं, जिन्हें कई सदियों तक पीछे जाकर देखा जा सकता है। आधुनिक समय में यह विरासत दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को विशेष गहराई प्रदान करती है। हाल के वर्षों में भारत-इंडोनेशिया के समग्र रणनीतिक साझेदारी संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।

India-Indonesia Relation (Source: Social Media)
India-Indonesia Relation (Source: Social Media)

India-Indonesia Relation: रक्षा सहयोग को नई गति

द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग, उच्च-स्तरीय वार्ताओं की बढ़ती आवृत्ति और भारत की एक्ट ईस्ट नीति ने इस साझेदारी को और गति दी है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार समुद्री सुरक्षा, रक्षा उद्योग में सहयोग, क्षमता निर्माण और संयुक्त अभियानों जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग तेजी से बढ़ा रहा है। यह संवाद भारत–इंडोनेशिया साझेदारी को नई दिशा देगा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा में दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को और मजबूती प्रदान करेगा।

India-Indonesia Relation (Source: Social Media)
India-Indonesia Relation (Source: Social Media)

Delhi: भारत-इंडोनेशिया के बीच 13वीं नौसैनिक स्टाफ वार्ता

इससे पहले भारत व इंडोनेशिया के बीच नई दिल्ली में एक नौसैनिक वार्ता आयोजित की गई थी। इस वार्ता में भारत व इंडोनेशिया ने हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में सुरक्षा व सहयोग पर चर्चा की थी। हाल ही में हुई इस वार्ता में भारत व इंडोनेशिया के वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारियों ने दोनों देशों द्वारा संयुक्त द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यासों को लेकर भी बातचीत की। भारत और इंडोनेशिया के बीच यह 13वीं नौसैनिक स्टाफ वार्ता थी जो नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Delhi (Source: Social Media)
Delhi (Source: Social Media)

ALSO READ: Air Pollution: दिल्ली-NCR की हवा में सुधार, GRAP-3 की पाबंदियां हटी, पर्यावरण मंत्री ने दी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।