Air Pollution: दिल्ली-NCR की हवा में सुधार, GRAP-3 की पाबंदियां हटी, पर्यावरण मंत्री ने दी जानकारी

Summary :

Air Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज धूप और हवा की गति बढ़ने से दिल्लीवासियों को प्रदूषण से हल्की राहत मिली है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 327 पर आ गया, जिसके देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ग्रैप-3 की पाबंदियां हटा ली हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि मैं सभी दिल्लीवासियों को सूचित करना चाहता हूं कि सीएक्यूएम के आदेशानुसार दिल्ली में अब ग्रैप-3 की पाबंदियां हटा दी गई हैं और राजधानी में ग्रैप-2 लागू है।…

Air Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज धूप और हवा की गति बढ़ने से दिल्लीवासियों को प्रदूषण से हल्की राहत मिली है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 327 पर आ गया, जिसके देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ग्रैप-3 की पाबंदियां हटा ली हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि मैं सभी दिल्लीवासियों को सूचित करना चाहता हूं कि सीएक्यूएम के आदेशानुसार दिल्ली में अब ग्रैप-3 की पाबंदियां हटा दी गई हैं और राजधानी में ग्रैप-2 लागू है।

Air Pollution: स्कूलों में चल रहा हाइब्रिड मोड खत्म

इसी के तहत दफ्तरों में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था खत्म कर दी गई है और स्कूलों में चल रहा हाइब्रिड मोड भी बंद कर दिया गया है। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि अब आगे से सभी व्यवस्थाएं ग्रैप-2 के नियमों के अनुसार ही चलेंगी। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगभग 350 के आसपास रहा, जो शाम होते-होते 327 पर आ गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का ओवरऑल वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 337 रहा, जो मंगलवार से थोड़ा ही बेहतर है।

Air Pollution (Source: Social Media)
Air Pollution (Source: Social Media)

नोएडा में प्रदूषण से परेशान लोग

राष्ट्रीय राजधानी के 39 निगरानी केंद्रों में से 34 ने वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ बताया, जबकि पांच ने प्रदूषण स्तर को ‘खराब’ कैटेगरी में बताया। सुबह 7 बजे, रोहिणी में एक्यूआई 376 दर्ज किया गया, जबकि दूसरे बहुत ज्यादा प्रभावित इलाकों में दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (367), आनंद विहार (364), बवाना (382), अशोक विहार (364), बुराड़ी (347), अलीपुर (344), और द्वारका (361) शामिल थे। एनसीआर इलाके में नोएडा भी लगातार प्रदूषित हवा से परेशान है।

Air Pollution (Source: Social Media)
Air Pollution (Source: Social Media)

Air Pollution: कई इलाकों में प्रदूषण का कहर जारी

बड़े स्टेशनों ने बहुत खराब एक्यूआई बताई, जिसमें सेक्टर 1 में (355), सेक्टर 62 में (304), सेक्टर 116 में (372), और सेक्टर 125 में (399) रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 28 नवंबर तक प्रदूषण बहुत खराब श्रेणी में रहने की उम्मीद है और अगले छह दिनों में हालात गंभीर और बहुत खराब हो सकते हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) और 8-9 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम) के आसपास रहने की संभावना है।

Air Pollution (Source: Social Media)
Air Pollution (Source: Social Media)

ALSO READ: संविधान दिवस समारोह: सिंघानिया विश्वविद्यालय में गूंजा संदेश- हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान, अतिथियों ने किया वृक्षारोपण

Rahul Kumar Rawat