Dhanush and Kriti New Movie : Dhanush संग Kriti की ‘तेरे इश्क़ में’2025 की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म, Box Office पर मचाएगी धमाल

Summary :

Dhanush and Kriti New Movie : बॉलीवुड की गलियों में आजकल जिस फिल्म का सबसे ज़्यादा शोर है, वो है Dhanush और Kriti Sanon की रोमांटिक ड्रामा फिल्म “तेरे इश्क़ में”। Aanand L. Rai द्वारा निर्देशित ये फिल्म 2025 की सबसे चर्चित फ़िल्मों में से एक बन चुकी है।जहाँ एक तरफ धनुष अपनी इमोशनल एक्टिंग से दिलों में तूफ़ान ला देते हैं, वहीं कृति की गरिमा, मासूमियत और स्क्रीन-प्रेज़ेंस फिल्म को और भी चमकाता है। Dhanush और Kriti Sanon की Tere Ishq Mein, 28 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज़ हो जाएगी. फिल्म के ट्रेलर और गानों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला…

Dhanush and Kriti New Movie : बॉलीवुड की गलियों में आजकल जिस फिल्म का सबसे ज़्यादा शोर है, वो है Dhanush और Kriti Sanon की रोमांटिक ड्रामा फिल्म “तेरे इश्क़ में”। Aanand L. Rai द्वारा निर्देशित ये फिल्म 2025 की सबसे चर्चित फ़िल्मों में से एक बन चुकी है।जहाँ एक तरफ धनुष अपनी इमोशनल एक्टिंग से दिलों में तूफ़ान ला देते हैं, वहीं कृति की गरिमा, मासूमियत और स्क्रीन-प्रेज़ेंस फिल्म को और भी चमकाता है।

Dhanush और Kriti Sanon की Tere Ishq Mein, 28 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज़ हो जाएगी. फिल्म के ट्रेलर और गानों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ऐसे में मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. और फिलहाल ये फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी उतरती नज़र आ रही है।

Dhanush and Kriti New Movie : कहानी क्या है? प्यार, दर्द और जुनून की दास्तान

Dhanush and Kriti New Movie- Source : Social Media
Dhanush and Kriti New Movie- Source : Social Media

“तेरे इश्क़ में” सिर्फ एक साधारण प्रेम कहानी नहीं है ये इश्क़ के उस सफ़र की कहानी है, जो कभी मुस्कान देता है, कभी आँखों को नम करता है, और कभी इंसान को उसके असली रूप से मिलवाता है।फिल्म की कहानी युवा कॉलेज लाइफ से शुरू होती है मासूमियत, दोस्ती, छोटे-छोटे झगड़े, बाइक राइड्स, रोमांस और चुपके-चुपके नजरें मिलाना।लेकिन जैसे ही प्रेम की गहराई बढ़ती है, वैसे-वैसे दर्द, सामाजिक दबाव, गलतफहमियाँ और अलगाव इस रिश्ते को परखने लगते हैं

। Aanand L. Rai की फिल्में वैसे भी रिलेशनशिप्स की जटिलताओं को बेहद खूबसूरती से दिखाती हैं और इस फिल्म में भी वही गहराई झलकने वाली है।A.R. Rahman का संगीत और Irshad Kamil के बोल फिल्म की आत्मा हैं। उनकी धुनें कहानी को सिर्फ सजाएँगी नहीं, बल्कि उसे जिएंगी।

पहले दिन आएगा तूफान

Dhanush and Kriti New Movie- Source : Social Media
Dhanush and Kriti New Movie- Source : Social Media

फिल्म की एडवांस बुकिंग 24 नवंबर को शुरू हुई। पहले दिन के लिए अब तक लगभग 26 हजार से ज्यादा के टिकट बिक चुके हैं। कुल एडवांस बुकिंग से 65.59 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी है। ब्लॉक सीट्स मिलाकर ये आंकड़ा 2.01 करोड़ रुपये हो गया है। ‘तेरे इश्क में’ ने अडवांस बुकिंग में पहले दिन के लिए 3.14 करोड़ रुपए की टिकटें बेच डाली हैं. जबकि फिल्म की रिलीज़ में अभी दो दिनों का समय बाकी है।

tere ishq mein advance : हिंदी में सबसे ज्यादा हुई एडवांस बुकिंग

Dhanush and Kriti New Movie- Source : Social Media
Dhanush and Kriti New Movie- Source : Social Media

हिंदी वर्जन से फिल्म को अब तक सबसे ज्यादा टिकट बुकिंग मिली है। वहीं, तमिल वर्जन में फिल्म की 13 हजार से ज्यादा की कमाई हुई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अभी दो दिन बाकी हैं। अगर ये रफ्तार बनी रही तो ओपनिंग डे पर 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई हो सकती है।

फैंस की Excitement

Dhanush and Kriti New Movie- Source : Social Media
Dhanush and Kriti New Movie- Source : Social Media

रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ जैसी हिट फिल्मों के बाद, निर्देशक आनंद एल राय फिर से रोमांस के जादू की तैयारी में हैं. उनकी नई फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में धनुष और कृति सेनन की जोड़ी नजर आएगी. फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर छा गए हैं और फैंस इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हर दूसरे पोस्ट पर फिल्म के रोमांटिक गाने सुनने को मिल रहे हैं, जो उत्सुकता को और बढ़ा रहे हैं.

फिल्म तोड़ेगी ‘सैयारा’ का रिकॉर्ड?

Dhanush and Kriti New Movie- Source : Social Media
Dhanush and Kriti New Movie- Source : Social Media

इस साल रोमांस फिल्मों ने दर्शकों को खूब भाया है. ‘सैयारा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने पहले ही अपना असर दिखाया है. अब सवाल यह है कि क्या ‘तेरे इश्क में’ आनंद एल राय और धनुष की जोड़ी के जादू से इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी.

Box Office Clash ‘गुस्ताख इश्क’ से मुकाबला

Dhanush and Kriti New Movie- Source : Social Media
Dhanush and Kriti New Movie- Source : Social Media

Kriti Sanon  की ‘तेरे इश्क में’ अकेले नहीं उतर रही है. यह फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ के साथ क्लैश करेगी, जिसमें विजय वर्मा और फातिमा सना शेख हैं. जहां ‘तेरे इश्क में’ एक मास-appeal लव स्टोरी के रूप में दिखाई दे रही है, वहीं ‘गुस्ताख इश्क’ खास दर्शकों के लिए डिज़ाइन की गई फिल्म है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस रेस में आगे निकलती है.

Tere Ishq Mein Release Date : रिलीज कब होगी

Dhanush and Kriti New Movie- Source : Social Media
Dhanush and Kriti New Movie- Source : Social Media

फिल्म 28 नवंबर 2025 को थिएटर्स में  रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी और तमिल और संभवत अन्य भारतीय भाषाओं में कई भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी। पहले ही फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, और अब फिल्म प्रमोशन व री-लेज़ के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- धनुष के करियर का सबसे बेहतरीन ट्रेलर। वहीं एक और यूजर ने लिखा-  ‘ट्रेलर वाकई बहुत पसंद आया… धनुष और कृति की केमिस्ट्री कमाल की है, सिनेमैटोग्राफी भी शानदार लग रही है। वीएफएक्स थोड़ा कमज़ोर है, लेकिन इसका ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। फिल्म की दीवानगी ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। मुझे भी शामिल समझिए।’

Also Read : Gujarati film Lalo Krishna : Box Office पर गुजरात का तूफान लालो कृष्ण सदा सहायते, ने रच दिया इतिहास

Sneha Rai