दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गुरुवार को एक बार फिर से एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी का मेल दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की ऑफिशियल मेल आईडी पर भेजा गया है। पुलिस कमिश्नर के पास मेल आते ही दशहत फैल गई। धमकी मिलने के बाद से ही पुलिस इसकी जाँच करने में जुट गई और इसकी तह तक पहुंच कर जानकारी निकाली तो यह एक फर्जी मेल निकला। मेल 2 मई सुबह 10 बजे पुलिस कमिश्नर के फोन पर आया था। जानकारी निकालने पर मेल फर्जी पाया गया है।
- गुरुवार को एक बार फिर से एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है
- इस धमकी का मेल दिल्ली पुलिस कमिश्नर की मेल आईडी पर भेजा गया है
- पुलिस कमिश्नर के पास मेल आते ही दशहत फैल गई
- जानकारी निकालने पर मेल फर्जी पाया गया है
मामले में नाबालिग को पकड़ा
यह फर्जी मेल सिराज नाम की आईडी से भेजा गया था इस मेल में लिखा गया था कि, ‘ठीक 2:18 पर नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास स्कूल में बम फटेगा, देखते जा हमारे अल्लाह का ऑर्डर है।’ मेल के बाद पुलिस ने तुरंत ही एक्शन लेते हुए इसकी जांच की गई। जांच के बाद यह मेल फर्जी है यह साफ हो गया। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है जिसमें कहा गया था कि बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में बम लगाया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इलाके की अच्छी तरह जांच करने के बाद ई-मेल भेजने वाले को पकड़ा गया जो एक नाबालिग है। उसने बताया कि नाबालिग को उसके माता-पिता को सौंपने से पहले पुलिस ने उसकी काउंसलिंग की। दिल्ली पुलिस मुख्यालय मध्य दिल्ली में जय सिंह रोड पर नांगलोई से लगभग 18 किलोमीटर दूर है। मुख्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ईमेल भेजने वाला लड़का एक अपरिपक्व बच्चा है और इसलिए उसके हित में और किशोर न्याय अधिनियम का अनुपालन करते हुए उसकी पहचान का विवरण साझा नहीं किया जा सकता।’’ इसमें कहा गया, ‘‘मेल शरारत के लिए भेजा गया था। उचित ‘काउंसलिंग’ के बाद किशोर को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।’’
150 स्कूलों को आया धमकी भरा मेल
इससे पहले दिल्ली के 150 स्कूलों को बुधवार सुबह परिसर में बम रखा होने की धमकी मिली थी जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी। अधिकारियों ने बताया जिन स्कूलों में बम का मेल किया गया उनमें, डीपीएस द्वारका, डीपीएस नोएडा , ग्रेटर नोएडा डीपीएस, चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल, एमिटी पुष्पविहार ,मदर मैरी मयूर विहार सहित 150 स्कूल शामिल हैं इन सभी स्कूलों में ईमेल के जरिये परिसर में बम रखे होने की धमकी दी गई। जिसके बाद दिल्ली एनसीआर के कई स्कूल एहतियात के तौर पर बंद किए गए।


Download Android App
Download iOS App





