अरुणाचल प्रदेश से लोकसभा सांसद निनोंग एरिंग ने राज्य में हिम तेंदुओं की संख्या का पता लगाने के लिए केन्द्रीय वन मंत्री हषवर्धन से राज्य का सर्वेक्षण कराने की मांग की है। केन्द्रीय मंत्री को लिखे गए पत्र में एक फोटो संलग्न की गई है जिससे राज्य के पश्चिम कामेंग जिले के तेम्बांग क्षेत्र में हिम तेंदुओं की मौजूदगी के साक्ष्य मिलते हैं। वर्ल्ड वाइड लाइफ फंड द्वारा हाल ही में किए गए अध्ययन में इसका पता चला है। सांसद ने चार दिसंबर को लिखे गए पत्र में मंत्री से अरुणाचल में प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड शुरू करने की भी मांग की है। पत्र की प्रति मीडिया को भी उपलब्ध कराई गई थी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



