उत्तरी असम में सोनितपुर जिले के रंगापारा के समीप कल देर रात तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर पांच हाथियों की मौत हो गयी। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक गुवाहाटी-नाहरलगुन एक्सप्रेस के चालक ने 30-35 हाथियों के समूह को रेल पटरी पार करते देखा और ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाया। इसके बावजूद पांच हाथी ट्रेन की चपेट में आ गये और उनकी मौत हो गयी। घटना के कारण ट्रेन करीब छह घंटे वहां खड़ रही तथा सुबह अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



