कोल्हापुर, 20 मार्च (आईएएनएस)। विश्व में चल रही युद्ध की स्थिति के बीच वैश्विक शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शुक्रवार को करवीर निवासिनी के निवासस्थल देवी महालक्ष्मी का दो दिवसीय कुमकुम अर्चन समारोह आयोजित किया गया।
यह समारोह कोल्हापुर के विश्वपंधारी मैदान में आयोजित किया गया, जहां कोल्हापुर की हजारों महिलाएं समारोह में शामिल हुईं।
पूज्य करपात्री महाराज के शिष्य, गौभक्त और राष्ट्रगौरव स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारीजी के मार्गदर्शन में राष्ट्र, राज्य और गांवों में शांति कायम हो, इसके लिए महालक्ष्मी के कुमकुम अर्चन समारोह के दौरान प्रार्थनाएं की गईं। उद्घाटन भाषण में ललित गांधी ने कहा कि देश की प्रगति के लिए सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं और कोल्हापुर की जनता ने इस समारोह को भरपूर समर्थन दिया।
समारोह को लेकर स्वामी अभिषेक ब्रम्हचारी जी ने बताया कि यहां भगवती का कुंभ अर्चना हो रहा है। यहां काशी समेत अन्य प्रांतों से वैदिक ब्राह्मण और तांत्रिक ब्राह्मणों के माध्यम से इस महायज्ञ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कुमकुम से भगवती अति प्रसन्न होती हैं। हम लोग देश, राष्ट्र और समाज के हित में यह पूजा कर रहे हैं कि भगवती हम लोगों को सामर्थ्य प्रदान करें।
स्वामी शेषनाथ तिवारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “यह जो भगवती का पूजा और अर्चना हो रहा है, यह ब्रह्माण्ड नायिका भगवती श्री चक्र पर आधारित यह श्री चक्र है। इस श्री यंत्र की पूजा करने से पूरे ब्रह्मांड में जो शक्तियां प्राप्त होती हैं, इस संसार में भी वो ही शक्तियां हैं।” इसी के साथ उन्होंने कहा कि हमारे देश में जो उथल-पुथल हो रहा है। इसकी शांति के लिए सभी को भगवती की शरण में आकर आशीर्वाद लेना चाहिए। शक्ति की ऊर्जा की प्राप्ति के लिए जो कुंभार्चन हो रहा है। यह सबके लिए कल्यानकारी है। सभी मानवों के लिए यह हितकारी है।
कोल्हापुर में पहली बार स्वामी अभिषेक ब्रम्हचारीजी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में इस महापूजा का आयोजन हो रहा है। पूजा के आयोजन से यहां के लोगों में श्रद्धा, उत्साह और आनंद है।
–आईएएनएस
डीके/वीसी
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



