नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद जिस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं, मुझे लगता है कि उनके बर्ताव में सुधार हो सकता है, अगर राहुल गांधी इस पूरे मामले पर गंभीरता से विचार करें।
रिजिजू ने कहा कि देश में ऐसे नेताओं का समर्थन नहीं होना चाहिए, जो अराजकता पैदा करने की सोच रखते हैं।
आईएएनएस से बातचीत में रिजिजू ने कहा कि कोई भी नेता हो, चाहे वो कांग्रेस के नेता हों या कोई भी हों, अगर संविधान के खिलाफ है और देश में अराजकता पैदा करता है, तो उसका समर्थन नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से हमारी मुलाकात हुई और फोन पर बात भी हुई। वैसे तो मैं उनको बहुत सम्मान देता हूं, इज्जत देता हूं क्योंकि वो नेता प्रतिपक्ष हैं, बड़े नेता हैं। लेकिन, पार्लियामेंट चलाने के लिए हमने जो कोशिश की हैं, वो कामयाब नहीं हुई और सबको मालूम है, राहुल गांधी चाहें तो कांग्रेस सांसद ये जो गाली-गलौज करते हैं, नारेबाजी करते हैं, हंगामा करते हैं, वो नहीं करेंगे। राहुल गांधी ही एक ऐसे नेता हैं कांग्रेस पार्टी में जो अपने सांसदों का जो व्यवहार है, उसको ठीक कर सकते हैं।
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके के आम आदमी पार्टी के कनेक्शन को लेकर रिजिजू ने कहा कि इसका जवाब तो सभी को मालूम है कि आम आदमी पार्टी चुनाव हारी तो छात्रों को आगे बढ़ाने का काम किया। अभिजीत दिपके आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और यह तो सबको मालूम है। केंद्र सरकार छात्रों की चिंताओं को सुनेगी और सुनती भी है। पीएम मोदी ने इस दिशा में काम भी किया है। लेकिन, किसी भी पार्टी को इसका राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
परिसीमन बिल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है और हमने कांग्रेस से बात की है और उनका समर्थन मांगा है। अगर कांग्रेस की सोच में कोई सकारात्मक बात आती है और कुछ बदलाव आता है, तो शायद वो समर्थन करेंगे।
–आईएएनएस
डीकेएम/एबीएम
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)



Download Android App
Download iOS App



