केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने देश में गांवों के विकास का आह्वान करते हुए बुधवार को कहा कि इससे युवाओं के शहरों की ओर पलायन रोकने में मदद मिलेगी।
वर्षा जल संचयन के लिए राजधानी के कुतुबगढ़ गांव में एक तालाब के सफाई अभियान की शुरुआत करने के अवसर पर श्री गडकरी ने ग्रामीण युवाओं से आय के ह्मोत बढ़ने के लिए रोजगार के नये और आधुनिक तरीके अपनाने को कहा। उन्होंने 2018 में गांव में मधुमक्खी पालन की शुरुआत किये जाने की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांववासियों की आमदनी ही नहीं बढ़गी बल्कि उनका सम्मान भी बढ़गा। उन्होंने कहा कि रोजगार, पीने के पानी, नालियों और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के कारण गांव के लोग शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों, किसानों और श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है। उन्होंने गांववासियों को कृषि कचरे से उपयोगी उत्पाद बनाये जाने की उपलब्ध तकनीक की जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि कुतुबगढ़ गांव में तालाब को गहरा करने और उसकी सफाई का काम खादी ग्रामाद्योग आयोग के स्वच्छ भारत अभियान के तहत किया जा रहा है। सफाई अभियान के मौके पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग तथा पशु-पालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री प्रताप चंद, सारंगी भी उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



