मुंबई : मुंबई पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में केरल के माकपा नेता के बेटे बिनॉय कोडियेरी (37) के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के केरल प्रदेश सचिव के. बालकृष्णन के बेटे बिनॉय पर दुष्कर्म का आरोप है। उन्होंने यहां अदालत के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।
जमानत याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होने की संभावना है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जारी नोटिस में एयरपोर्ट, रेलवे और अन्य प्राधिकारों से उनपर नजर रखने को कहा गया है ।
उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम भी उनकी तलाश के लिए केरल में कोडियेरी के आवास पर गयी थी ।
एक पूर्व बार डांसर (33) ने आरोप लगाया कि शादी का वादा कर बिनॉय ने उसका यौन उत्पीड़न किया और उससे उनको आठ साल का बेटा है ।
ओशिवरा पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 376(दुष्कर्म) के तहत एक मामला दर्ज किया है ।


Download Android App
Download iOS App



