प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात में हैं। उन्होंने दिव्यांगों, महिलाओं और गरीबों को ध्यान में रखकर कई योजनाओं का शुभारंभ किया। लाभार्थियों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए उनकी तारीफ की।
पीएम मोदी की जनसभा में काफी संख्या में लोग आए। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की तारीफ की। एक विधवा महिला कोकिला बेन ने बताया, “दिव्यांगजनों, असहाय, गरीबों और विधवाओं के लिए केंद्र की मोदी सरकार बहुत सारी योजनाएं ला रही है। उन सभी के लिए मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। पहले भी कई पीएम आए और गए, लेकिन मोदी जैसा कोई नहीं। वह विधवा माताओं के बेटे समान हैं।
PM Modi को Honorary Order of Freedom of Barbados से सम्मानित किया गया
विधवा महिला रमाबेन ने कहा, “हमारी जैसी कई असहाय बहनों को जो लाभ मिला है, वह बहुत अच्छा है। आज की सरकार हमारी रोटी की जरूरत को पूरा करती है। पीएम मोदी समाज के हर वर्ग का ध्यान रखते हैं। एक दिव्यांग ने बताया, “पीएम मोदी दिव्यांगों और विधवाओं के लिए अन्न की जो योजना लाए हैं, वह बहुत अच्छी है। हमारा जीवन अन्न मिलने के बाद आसानी से कट सकता है।”
एक दिव्यांग महिला ने बताया, “पीएम मोदी ने हमें दिव्यांग का नाम दिया है, जो बहुत सही है। पहले समाज में हमें अच्छे नजर से नहीं देखा जाता था। लेकिन पीएम मोदी के दिव्यांग नाम दिए जाने के बाद हमें अच्छे नजर से देखा जाता है। वह हमें ध्यान में रखकर कई कार्य कर रहे हैं।”
दिव्यांग फैन आर्टिस्ट मनोज ने बताया, “पीएम मोदी ने हमें दिव्यांग का जो नाम दिया है, वह सराहनीय है। पहले हमें अलग शब्द से बुलाया जाता था। लेकिन पीएम मोदी ने हमारा सम्मान दिया है। पीएम मोदी ने जिन योजनाओं की घोषणा की है, उससे गरीब वर्ग को बहुत फायदा मिलेगा।”
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने शुक्रवार को सूरत के लिंबायत में सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत लगभग दो लाख पात्र लोगों को अभियान के लाभ प्रदान किए।


Download Android App
Download iOS App



