भूखे नहीं मर रहे पेट्रोल खरीदने वाले : अल्फोंस

Summary :

NULL


केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्ननधनम ने आज एक ऐसा बयान दिया है जिसपर विवाद हो सकता है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पेट्रोल कौन खरीदता है? वही आदमी ना, जिसके पास कार है, बाइक है। ऐसा आदमी निश्चित रूप से भूख से मर नहीं रहा होता है। जब वह पैसे दे सकता है, तो उसे देना ही पड़ेगा। बता दे कि केंद्रीय मंत्री अल्फ़ोंसन कन्ननधनम मंत्री का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सरकार की निंदा हो रही है।

उन्‍होंने कहा कि हम यहां गरीबों के कल्‍याण, हर गांव में बिजली व्‍यवस्‍था को सुनिश्‍चित कराने, मकान व शौचालय बनाने के लिए यहां हैं। इन कामों में काफी अधिक लागत की जरूरत होगी। इसलिए हम उन लोगों पर टैक्‍स लगाने जा रहे हैं जो इसका भुगतान कर सकते हैं। अल्‍फोंस ने आगे कहा कि पेट्रोल कौन खरीदता है जिसके पास कार, बाइक होगा निश्‍चित तौर पर वह भूखा तो नहीं होगा। जो इसका भुगतान कर सकता है उसे करना होगा।।

उन्होंने कहा कि जो लोग पेट्रोल और डीजल खरीद रहे हैं उन्हें टैक्स देना ही होगा। इसके अलावा उन्‍होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि यूपीए के कार्यकाल में जो भी पैसा सरकार को मिला, मंत्रियों ने खा लिया, चुरा लिया। सत्ताधारी पार्टी के लोग पचा गए।

 

Desk Team