मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की त्रिपुरा इकाई ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर तीन राज्यों के चुनावों के बारे में हुई बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के भाग लेने पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसकी जांच करने की मांग की है।
पार्टी की राज्य इकाई के सचिव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ए के जोति को लिखे पत्र में कहा है कि राजनाथ सिंह के घर पर भाजपा और संघ परिवार के नेताओं की बैठक में श्री डोभाल का भाग लेना लोकतान्त्रिक परम्पराओं का उल्लंघन और प्रशासन का दुरुपयोग है।
खबरों के अनुसार , इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता राम माधव और किशन गोपाल ने भाग लिया था। पत्र में कहा गया है कि त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा एवं संघ के नेताओं की यह बैठक बुलाई गयी थी।
इसमें श्री डोभाल का क्या काम, इसलिए चुनाव आयोग को इस मामले की जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



