चेन्नई : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि सभी राज्यों को तमिलनाडु से सीख लेकर अंग प्रतिरोपण में मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिवंगत जयललिता के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अंग प्रतिरोपण को सरकार की मदद का ‘‘उत्तम’’ कार्यक्रम चलाया था। उन्होंने यहां एक समारोह में कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि हर राज्य इसका अनुसरण करे। प्रतिरोपण करने वाला सरकारी अस्पताल प्रशंसा के लायक है।’’
नायडू ने कहा, ‘‘कोई पूछ सकता है कि इसमें महान क्या है। लेकिन इन दिनों अपनी ड्यूटी करना भी प्रशंसा के लायक है।’’ उन्होंने याद किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सलाह दी थी कि सभी को अपने कर्तव्य पूरे करने चाहिए। नायडू ने तमिलनाडु में एक हजार यकृत प्रतिरोपण सफलतापूर्वक पूरे करने पर डाक्टर मोहम्मद रेला को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में ये टिप्पणियां कीं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



