मुंबई में कल से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हुई अलग-अलग घटनाओं में चार व्यक्ति बह गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दहिसर, कांदिवली, मालाड और दादर इलाकों से इन घटनाओं की सूचना मिली।
उन्होंने कहा कि इनमें से दो नालों में दूर बह गए जबकि एक ड्रेन में बह गया। एक अन्य गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान बह गया।
पुलिस ने कहा कि एक अन्य घटना में एक व्यक्ति रामेश्वर तिवारी की मौत घाटकोपर के असाल्फा गांव में उसके घर के पास एक पॉवर उप-स्टेशन की दीवार गिरने से हो गयी। उन्होंने कहा कि इस घटना में उसकी 35 वर्षीय पत्नी और नौ वर्षीय पुत्र भी घायल हो गये। कल से हो रही मूसलाधार बारिश ने महानगर के लोगों ने परेशानियां बढा दी है। शहर में भारी बारिश के कारण बारिश का स्तर 298 मिलीमीटर तक दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



