राजस्थान में सिरोही, जालौर और कुछ अन्य स्थानों पर आज रात भूकम्प के झटके महसूस किये गये। सिरोही संवाददाता के अनुसार रात करीब साढ़ दस बजे अचानक घरों के दरवाजे और खिड़कियां खड़कने लगीं।
इस पर लोग भयभीत होकर घरों से बाहर निकल आये। हालांकि अब तक जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। सिरोही के अलावा जालौर और आसपास के इलाकों में भी भूकम्प के झटके महसूस किये गये।
इससे घबराहट से लोग घरों से बाहर निकल आये। भूकम्प का असर कुछ सेंकंडों तक ही रहा। फिलहाल कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
उत्तरी गुजरात के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके
उत्तरी गुजरात के बनासकांठा और उसके आसपास के जिलों में बुधवार रात को 4.3 तीव्रता के भूंकप के झटके महसूस किए गए। जान – माल की हानि की अब तक कोई सूचना नहीं है।
गांधीनगर के इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च की ओर से जारी आंकड़ों में कहा गया है कि भूकंप के झटके रात 10 बजकर 31 मिनट पर आए।
भूंकप का केंद्र बनासकांठा जिले के पालनपुर शहर के 31 किलोमीटर उत्तर पूर्व में था। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद बनासकांठा , मेहसाणा और साबरकांठा में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अहमदाबाद के कुछ हिस्सों में भी भूंकप के हल्के – फुल्के झटके महसूस किए गए हैं। स्टेट कंट्रोल रूम ने कहा कि संपत्ति के नुकसान या किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



