Breaking News ! 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान, जानिए कब और कहां होंगे चुनाव

Summary :

EC announce Assembly Poll : पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 824 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने इसे लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है। बता दें इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। बता दें चुनाव आयुक्त ने बताया है कि कुल 8.5 लाख सुरक्षाकर्मी इन चुनावों के मद्दे नजर तैनात किए जाएंगे, वहीं सभी पोलिंग बूथ पर सहायता केंद्र होंगे। चुनाव आयोग का कहंता है कि चुनाव को पारदर्शी बनाए रखने के लिए SIR किया गया, जिसके जरिए अवैध वोटरों के नाम हटाए गए। चुनाव आयुक्त ने…

EC announce Assembly Poll : पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 824 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने इसे लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है। बता दें इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। बता दें चुनाव आयुक्त ने बताया है कि कुल 8.5 लाख सुरक्षाकर्मी इन चुनावों के मद्दे नजर तैनात किए जाएंगे, वहीं सभी पोलिंग बूथ पर सहायता केंद्र होंगे। चुनाव आयोग का कहंता है कि चुनाव को पारदर्शी बनाए रखने के लिए SIR किया गया, जिसके जरिए अवैध वोटरों के नाम हटाए गए।
चुनाव आयुक्त ने कहा कि इन चुनावों में कुल 2, 18,807 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वहीं लगभग 25 लाख चुनाव अधिकारी इन चुनावों में तैनात किए गए हैं। इस पूरे वहीं काउन्टिंग के लिए 40,000 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हर 2 घंटे में मत प्रतिशत बताया जाएगा। बता दें, चुनाव आयोग के अनुसार असम, पुडुचेरी और केरल में 9 अप्रैल के चुनाव होंगे, वहीं पश्चिम बंगाल में 2 फेज में चुनाव होंगे। जो 23 और 29 अप्रैल को होंगे। वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक फेज में चुनाव होगा। वहीं, 9 मई को मतगणना होगी।

EC announce Assembly Poll: किन राज्यों की हुई घोषणा

West Bengal Election 2026
West Bengal Election 2026 (Source: Social Media)
बता दें, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो गई है. इन पांच में चार राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग होगी. नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सभी राज्यों के चुनावी तारीखों की घोषणा करते हुए बताया कि असम, केरल, पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. जबकि तमिलनाडु में भी एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग होगी. सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को आएंगे.

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।