‘सार्वजनिक रूप से देश से माफी मांगें…’, Rahul Gandhi के आरोप पर EC की दो टूक

Summary :

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi  द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग (EC)  के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि अगर आरोप लगाने वाले के पास सबूत हैं, तो उन्हें हलफनामा देकर पेश करें, वरना सार्वजनिक रूप से देश से माफी मांगें। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ऐसे गंभीर आरोप बिना ठोस प्रमाण के नहीं लगाए जा सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोप लगाने वाले को अगले सात दिनों के भीतर हलफनामा जमा करना…

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi  द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग (EC)  के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि अगर आरोप लगाने वाले के पास सबूत हैं, तो उन्हें हलफनामा देकर पेश करें, वरना सार्वजनिक रूप से देश से माफी मांगें।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ऐसे गंभीर आरोप बिना ठोस प्रमाण के नहीं लगाए जा सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोप लगाने वाले को अगले सात दिनों के भीतर हलफनामा जमा करना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो आयोग (EC)  यह मान लेगा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं और उन पर आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

“सच बार-बार कहने से झूठ नहीं बनता”

चुनाव आयुक्त ने उदाहरण देते हुए कहा कि सूरज हमेशा पूरब से उगता है, चाहे कोई कुछ भी कहे, वह पश्चिम से नहीं उगेगा। इसी तरह, सच हमेशा सच रहेगा। उन्होंने यह बात यह जताने के लिए कही कि किसी भी झूठे आरोप को बार-बार दोहराने से वह सच नहीं हो जाता।

बिना सबूत कोई कार्रवाई नहीं

ज्ञानेश कुमार ने बताया कि EC  बिना किसी ठोस सबूत और शपथपत्र के किसी भी वैध मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नहीं काट सकता। उन्होंने कहा कि EC  हर मतदाता के साथ मजबूती से खड़ा है और मतदाता सूची की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाते हैं।

 Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

शपथपत्र के बिना जांच संभव नहीं

जब उनसे पूछा गया कि शिकायत की जांच क्यों नहीं हुई, तो उन्होंने जवाब दिया कि आयोग इतने गंभीर मामले में बिना हलफनामे के कोई भी कार्रवाई नहीं कर सकता। अगर ऐसा किया गया तो यह संविधान के खिलाफ होगा। उन्होंने यह भी बताया कि सिर्फ एक प्रेजेंटेशन के आधार पर पूरे चुनाव तंत्र पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।

Rahul Gandhi

“हम 75 साल से निष्ठा से काम कर रहे हैं”

मुख्य चुनाव आयुक्त ने आयोग के कामकाज पर भरोसा जताते हुए कहा कि पिछले 75 वर्षों से चुनाव आयोग ने ईमानदारी और समर्पण के साथ काम किया है। उन पर चोरी जैसे आरोप लगाना न केवल गलत है, बल्कि आयोग की साख पर भी हमला है। उन्होंने कहा कि जब आरोप लगाए जाते हैं तो सबूत देने की जिम्मेदारी भी आरोप लगाने वाले की होती है।

 

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।