मुख्तार अब्बास नकवी को आपत्तिजनक भाषण के लिए चुनाव आयोग ने दी चेतावनी

Summary :

आयोग ने मुख्तार अब्बास नकवी को चुनाव प्रचार के दौरान आपत्तिजनक भाषण देने के मामलें में चेतावनी दी है और उन्हें भविष्य में ऐसा न करने की सलाह दी है।

चुनाव आयोग ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को चुनाव प्रचार के दौरान रामपुर में आपत्तिजनक भाषण देने के मामलें में चेतावनी दी है और उन्हें भविष्य में ऐसा न करने की सलाह दी है। आयोग के प्रधान सचिव अनुज जयपुरिया ने गुरुवार को जारी अपने आदेश में कहा है कि रामपुर जिला चुनाव अधिकारी ने मुख्तार अब्बास नकवी को पांच अप्रैल को इस बात के लिए नोटिस जारी किया था कि नकवी ने तीन अप्रैल को रामपुर में अपने चुनाव भाषण में ‘मोदी की सेना’ का जिक्र किया था जो आदर्श चुनाव संहिता का उल्लघंन है।

Election commission

आयोग के अनुसार मुख्तार अब्बास नकवी का जवाब आठ अप्रैल को मिला था। गौरतलब है कि आयोग ने नौ मार्च को ही एक पत्र जारी कर सभी राजनैतिक दलों को आगाह किया था कि वह चुनाव प्रचार के दौरान सेना का इस्तेमाल न करें और न ही उनका जिक्र करें।

मोदी राजनीतिक असहिष्णुता के सबसे बड़े पीड़ित : मुख्तार अब्बास नकवी

आयोग ने नकवी के भाषण का वीडियो रिकॉर्डिंग फिर से देखा और इस बात पर सहमत है कि नकवी का यह भाषण आयोग द्वारा जारी किये गये आदेश के अनुरूप नहीं है इसलिए आयोग ने नकवी को चेतावनी दी है कि वह राजनितिक प्रचार के लिए सेना का भविष्य में जिक्र न करें।

Desk Team