धूप की तपिश और धूल को नजरअंदाज करते हुए मतदाता दोपहर बाद बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे और इस तरह अपराह्न् तीन बजे तक कर्नाटक की 14 लोकसभा सीटों के लिए 38.4 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एक निर्वाचन अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, ‘हमने अधिकांश सीटों पर एक-दो बजे के बाद मतदान तें तेजी देखी। सुबह सात बजे से आठ घंटों के दौरान सर्वाधिक मतदान दक्षिण कन्नड़ में 50.62 प्रतिशत, हासन में 49.12 प्रतिशत और उडुपी-चिकमंगलूर में 47.04 प्रतिशत दर्ज कियाग गया।’
देश के प्रौद्योगिकी हब बेंगलुरू में सुबह मतदान की रफ्तार काफी धमी थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मतदान में तेजी आई। परिणामस्वरूप बेंगलुरू उत्तर में 31.98 प्रतिशत, बेगलुरू दक्षिण में 31.66 प्रतिशत और बेंगलुरू मध्य में 28.65 प्रतिशत, जबकि बेंगलुरू ग्रामीण में अपराह्न् तीन बजे तक 33.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पुराने मैसुरू क्षेत्र में मतदान ने धीरे-धीरे तेजी पकड़ी और मांड्या में 39.79 प्रतिशत, चामराजनगर में 38.30 प्रतिशत और मैसूर में 35.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अन्य सीटों में तुमकुर में 44.40 प्रतिशत, कोलार में 38.92 प्रतिशत और चिक्काबल्लापुर में अपराह्न् तीन बजे तक 37.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



