बंगाल में चुनाव से पहले ECI का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी के 7 अधिकारी निलंबित, क्या SIR से है सीधा कनेक्शन?

Summary :

ECI Suspends Bengal Officials: पश्चिम बंगाल में  चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन देखने को मिला है जहां SIR से जुड़े मामले में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में सात अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और मुख्य सचिव को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया जुड़े मामले में दुर्व्यवहार, कर्तव्य की उपेक्षा और शक्तियों के दुरुपयोग के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है। ECI Suspends Bengal Officials डॉ. सेफौर रहमान, कृषि विभाग के सहायक निदेशक और 56-समसेरगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) नीतीश दास, राजस्व अधिकारी, फरक्का…

ECI Suspends Bengal Officials: पश्चिम बंगाल में  चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन देखने को मिला है जहां SIR से जुड़े मामले में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में सात अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और मुख्य सचिव को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया जुड़े मामले में दुर्व्यवहार, कर्तव्य की उपेक्षा और शक्तियों के दुरुपयोग के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है।

ECI Suspends Bengal Officials

ECI Suspends Bengal Officials
ECI Suspends Bengal Officials
  • डॉ. सेफौर रहमान, कृषि विभाग के सहायक निदेशक और 56-समसेरगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ)
  • नीतीश दास, राजस्व अधिकारी, फरक्का और 55-फरक्का विधानसभा क्षेत्र के लिए एईआरओ
  • दलिया रे चौधरी, महिला विकास अधिकारी, मयनागुड़ी विकास खंड और 16-मयनागुड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए एईआरओ
  • एसके. मुर्शीद आलम, एडीए, सुती ब्लॉक और 57-सुती विधानसभा क्षेत्र के लिए एआईआरओ;
  •  सत्यजीत दास, संयुक्त ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ
  • जॉयदीप कुंडू, एफईओ,
  • देबाशीष विश्वास, संयुक्त बीडीओ और एआईआरओ 229-डेबरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र।

SIR In West Bengal

ECI Suspends Bengal Officials
ECI Suspends Bengal Officials

इस बीच, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के लिए एक संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की। अपने बयान में सीईओ ने कहा कि नोटिसों की सुनवाई 14 फरवरी तक पूरी हो गई। दस्तावेजों की समीक्षा और दावे का निपटारा 21 फरवरी तक पूरा हो जाएगा। बयान में यह भी कहा गया है कि मतदान केंद्रों का युक्तिकरण 25 फरवरी तक पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य मानकों की जांच 27 फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी। अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।

ALSO READ: AI की दुनिया में भारत का बड़ा धमाका! एआई एक्सपो उद्घाटन करेंगे PM मोदी , 13 देशों के पवेलियन से सजेगा मंच

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।