Road Accident in Thoothukudi: तमिलनाडु के थूथुकुडी में दर्दनाक हादसा हो गया जहां बाइक और वैन की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना विलाथिकुलम तालुक के अंतर्गत वैप्पर-1 गांव में ईस्ट कोस्ट रोड के पास हुई, जहां पल्लाकुलम गांव के निवासी 40 वर्षीय गुरुसामी अपने रिश्तेदारों के साथ दोपहिया वाहन पर यात्रा कर रहे थे।
Road Accident in Thoothukudi

पल्लाकुलम की ओर जाते समय, उनका वाहन रामनाथपुरम जिले के सायलकुडी से थूथुकुडी की ओर जा रही एक पर्यटक वैन से आमने-सामने टकरा गया, जिससे एक भीषण दुर्घटना हुई। यह हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार के बचने की उम्मीद नहीं थी। मृतकों की पहचान नाम और उम्र के साथ हो गई है, गुरुसामी (40), मैरी (52), मुथुलक्ष्मी (48), मुगिल अरसन (5) और सुमित्रान (3) के रूप में हुई है।
Bike-Van Collision in Tamil Nadu

इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने पीड़ित परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की और मुख्यमंत्री जन राहत कोष से प्रत्येक परिवार को 3 लाख रुपये की तत्काल राहत सहायता देने का आदेश भी दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है और जांच जारी है। बता दें कि इस दर्दनाक आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई जिसमें 2 बच्चे भी शामिल थे
ALSO READ: जयपुर के पास दर्दनाक एक्सीडेंट, MP के 5 लोगों की गई जान


Download Android App
Download iOS App




