दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 34 जिलों में छाएगा घना कोहरा, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 16 Feb: उत्तर भारत समेत देश के अलग-अलग राज्यों में ठंड कम हुई है, लेकिन मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 से 18 फरवरी तक उत्तर भारत के 7 राज्यों में बारिश हो सकती है, इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल है। इसके साथ ही तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 34 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी भी दी है। Dense Fog Alert: भारत के 34 जिलों में घने कोहरे का…

Aaj Ka Mausam 16 Feb: उत्तर भारत समेत देश के अलग-अलग राज्यों में ठंड कम हुई है, लेकिन मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 से 18 फरवरी तक उत्तर भारत के 7 राज्यों में बारिश हो सकती है, इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल है। इसके साथ ही तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 34 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी भी दी है।

Dense Fog Alert: भारत के 34 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 16 Feb
Dense Fog Alert (Image- Social Media)

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 34 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में यूपी के आगरा, ओरैया, अयोध्या, बदायूं, बागपत, बलिया, बलरामपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, झांसी, जालौन, कानपुर, और लखनऊ शामिल हैं। हरियाणा के गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, हिसार, रोहतक, और करनाल जिलों में भी कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में अमृतसर, पटियाला, फिरोजपुर, गुरदासपुर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा और पठानकोट में भी घने कोहरे की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, सिरमौर और किन्नौर में भी कोहरा छा सकता है।

Delhi Weather: दिल्ली में हल्की बूंदा-बांदी

Aaj Ka Mausam 16 Feb
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली एनसीआर में बढ़ती गर्मी के बीच बारिश की संभावना जताई गई है। IMD का कहना है कि 18 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में बारिश हो सकती है। जिसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में बारिश

Aaj Ka Mausam 16 Feb
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना है। आज यानि सोमवार, 16 फरवरी को सुबह से आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Bihar Weather: बिहार में बढ़ती गर्मी

Aaj Ka Mausam 16 Feb
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में ठंड की विदाई के साथ दिन का तापमान 28–30°C तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 10-12°C है। राज्य में 19 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने और बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इस समय अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। तेज धूप की वजह से दिन के समय लोगों को फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है।

Aaj Ka Mausam 16 Feb: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 28°C 13°C
रांची (Ranchi) 26°C 13°C
मुंबई (Mumbai) 29°C 23°C
भोपाल (Bhopal) 29°C 16°C
पटना (Patna) 27°C 14°C
जयपुर (Jaipur) 29°C 14°C
कोलकाता (Kolkata) 29°C 16°C
चेन्नई (Chennai) 29°C 22°C
लखनऊ (Lucknow) 28°C 13°C
शिमला (Shimla) 18°C 06°C
नैनीताल (Nainital) 19°C 09°C

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्री के बाद सोने चांदी के भाव में गिरावट, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ 24k Gold

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।