भारतीय शेयर बाजार की धीमी चाल, फार्मा सेक्टर से रिकवरी की उम्मीद, AI ने तोड़े IT Stocks!

Summary :

Stock Market Today 16 Feb: भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी है और आज की शुरुआत सपाट हुई है। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 21 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 82,605 और निफ्टी 2 अंक की बढ़त के साथ 25,473 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार को संभालने का काम फार्मा और हेल्थकेयर शेयर कर रहे थे। Top Gainers and Losers Today सूचकांकों में निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर टॉप गेनर्स थे। निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी पीएसई भी हरे निशान में थे।  दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटल,…

Stock Market Today 16 Feb: भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी है और आज की शुरुआत सपाट हुई है। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 21 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 82,605 और निफ्टी 2 अंक की बढ़त के साथ 25,473 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार को संभालने का काम फार्मा और हेल्थकेयर शेयर कर रहे थे।

Top Gainers and Losers Today

Stock Market Today 16 Feb
Stock Market Today 16 Feb

सूचकांकों में निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर टॉप गेनर्स थे। निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी पीएसई भी हरे निशान में थे।  दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटल, निफ्टी आईटी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी इंडिया डिफेंस लाल निशान में थे।

Stock Market Today 16 Feb

सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, आईटीसी, इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, एमएंडएम, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल सबसे बढ़ने वाले शेयर थे। इन्फोसिस, एसबीआई, टेक महिंद्रा, एचयूएल, टाइटन, अल्ट्राटके सीमेंट, टीसीएस, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और ट्रेंट लाल निशान में थे।   लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में लाल निशान में कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 203 अंक या 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,234 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 79 अंक या 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,953 पर था।

Market Expert on Stock Market

Stock Market Today 16 Feb
Stock Market Today 16 Feb

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि एआई-संचालित व्यवधानों को लेकर चिंताएं आईटी कंपनियों को प्रभावित करती रहती हैं, जो भारतीय शेयर बाजार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। पिछले सप्ताह शेयरों में आई कमजोरी के कारण घरेलू बाजारों में आई भारी गिरावट के बाद, वैश्विक संकेतों के प्रति घरेलू बाजार अधिक संवेदनशील रहने की संभावना है। AI से उत्पन्न व्यवधान को लेकर बनी चिंताओं ने अमेरिका-भारत अंतरिम व्यापार समझौते से उत्पन्न आशावाद के कुछ हिस्से को उलट दिया है और जोखिम से बचने के व्यापक माहौल को और मजबूत किया है।

Asian Market Today

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो और बैंकॉक लाल निशान में थे, जबकि हांगकांग के बाजार लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को मिश्रित बंद हुए थे, जिसमें डाओ 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ और नैस्डैक 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

ALSO READ: भारतीय शेयर बाजार की धीमी शुरूआत, खुलते ही लाल निशान पर पहुंचा, Sensex में 124 अंको की गिरावट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।