Stock Market Today 11 Feb: भारतीय शेयर बाजार की शुरूआत सपाट रही है। इस दौरान सेंसेक्स 65.23 अंक उछलकर 84,339.15 पर खुला, तो वहीं निफ्टी 62.3 अंक की बढ़त के साथ 25,997.45 पर खुला। यह इस सप्ताह का लगातार तीसरा सत्र है जब बाजार ने कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की। बाजार खुलने के कुछ देर बाद गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन उतार चढ़ाव के बाद फिर शेयर बाजार हरे निशान पर पहुंच गया है। खबर लिखे जाने तक, सुबह करीब 9.25 बजे 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 102 अंक या 0.1 प्रतिशत बढ़कर 84,374 पर था, तो वहीं एनएसई निफ्टी 44 अंकों की बढ़त के साथ 25,979 पर ट्रेड कर रहा था।
Stock Market Today 11 Feb

बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक में 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वहीं निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 1.34 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी एफएमसीजी में 0.18 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, जबकि निफ्टी आईटी में 0.45 प्रतिशत तो निफ्टी बैंक में 0.28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
Top Gainers and Losers Shares
सेंसेक्स पैक में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एसबीआई और सन फार्मा के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई। तो वहीं एचसीएल टेक, ट्रेंट, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईटीसी और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर टॉप लूजर्स में शामिल रहे।
Market Expert on Stock Market

एक्सपर्ट ने कहा कि बाजार में सकारात्मक लेकिन सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिल सकता है, जिसमें तेजी का रुख बना रह सकता है। निवेशकों का फोकस ऑटो, मेटल, बैंकिंग और अच्छे नतीजे देने वाले शेयरों पर रह सकता है। हालांकि, निफ्टी के 26,000 के अहम स्तर के करीब होने के कारण सतर्कता और बेहतर जोखिम प्रबंधन जरूरी रहेगा। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, निफ्टी के लिए तत्काल समर्थन 25,700-25,800 के क्षेत्र में स्थित है, जबकि प्रतिरोध 26,000 के क्षेत्र में टिका हुआ है। विश्लेषकों का कहना है कि भारत-अमेरिका के अंतरिम व्यापार ढांचे को लेकर निरंतर आशावाद और मजबूत कॉर्पोरेट आय घरेलू शेयर बाजारों को अल्पकालिक समर्थन प्रदान कर रही है।
Asian Market Today
एशियाई बाजारों में, चीन का शंघाई सूचकांक 0.22 प्रतिशत बढ़ा, शेन्ज़ेन सूचकांक 0.07 प्रतिशत गिरा, जापान का निक्केई सूचकांक 2.28 प्रतिशत बढ़ा और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.33 प्रतिशत ऊपर आया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 0.87 प्रतिशत बढ़ा। अमेरिकी बाजार रात भर में ज्यादातर गिरावट के साथ बंद हुए, नैस्डैक में 0.59 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एसएंडपी 500 में 0.33 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि डाउ जोन्स में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
ALSO READ: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, Sensex में 300 अंक का उछाल, फार्मा सेक्टर बना रॉकेट!


Download Android App
Download iOS App




