Mohali School Bomb Threat : चंडीगढ़ के बाद अब मोहाली में स्कूलों में बम धमाके की धमकी दी गई। यह धमकियाँ ई-मेल के जरिए आईं और इस में में 10 स्कूलों में धमाके करने की बात लिखी है। इससे पूरे मोहाली में हड़कंप मच गया। बता दें, स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर बच्चों को गेट से ही वापस भेज दिया है।
सुबह स्कूल खुलने के कुछ ही देर बाद ही यह मेल प्राप्त हुए, जिसके बाद संबंधित स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाते हुए छुट्टी घोषित कर दी। अभिभावकों को मैसेज भेजकर स्थिति की जानकारी दी गई, जबकि कई बच्चों को स्कूल गेट से ही वापस भेज दिया गया।
बता दें इस से पहले चंडीगढ़ में भी इसी तरह की धमकियाँ दी गई थीं।
धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं हैं। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीमें तुरंत स्कूलों में पहुंचाई गई और जांच की गई. परिसरों की सख्ती से जांच शुरू की गई. डीएसपी सिटी हरसिमरन बल लर्निंग पाथ स्कूल पहुंचे, जबकि डीएसपी सिटी वन पृथ्वी चहल पैरागान स्कूल पहुंचे। पुलिस ने संबंधित स्कूल परिसरों को सील कर अंदर जांच शुरू कर दी है और किसी को भी गेट के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही।
डीईओ डा. गिन्नी दुग्गल ने बताया कि पैरागान, लर्निंग पाथ, माइंड ट्री, जीडी गोयनका, विवेक स्कूल, इंडस समेत अन्य स्कूलों को धमकी मिली है। सभी प्रभावित स्कूलों को बंद कर दिया गया है और मामले की जानकारी डीसी को भेज दी गई है। साथ ही सरकारी स्कूलों को भी अपने ई-मेल जांचने के निर्देश दिए गए हैं।
Mohali School Bomb Threat : डर के साए में पेरेंट्स

बता दें यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की धमकियाँ आई हों, इससे पहले भी ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं। देश के कई बड़े शहरों में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देकर माहौल अशांत करने की कोशिश की जाती रही है।
Mohali School Closed Today : पटना सिविल कोर्ट को भी उड़ाने की धमकी

जहां एक तरह स्कूलों को धमकी मिली, वहीं उधर पटना सिविल कोर्ट को भी एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मेल भेज कर पटना सिविल कोर्ट में धमाके की धमकी दी गई है. फिलहाल पटना पुलिस सिविल कोर्ट को खाली करने में लगी है. पुलिस के विशेष दल को भेजा गया है बम स्क्वाड की टीम को भी भेजा गया है.
यह भी पढ़ें – Operation Prahar-2: गैंगस्टरों के खिलाफ मान सरकार का सख्त एक्शन, 20 दिनों में 17,603 छापेमारी, 5,290 गिरफ्तारियां


Download Android App
Download iOS App




