भारतीय शेयर बाजार में तेजी, Sensex में 300 अंक का उछाल, फार्मा सेक्टर बना रॉकेट!

Summary :

Stock Market Today 10 Feb: भारतीय शेयर बाजार में दूसरे दिन भी उछाल दर्ज किया गया है। वैश्विक बाजार से मिले-जुले संकेतों के बीच सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क तेजी के साथ हरे निशान में खुले। इस दौरान सेंसेक्स 144.25 अंक उछलकर 84,210 पर खुला, तो वहीं निफ्टी 55.35 अंक की बढ़त के साथ 25,922.65 पर खुला। वहीं सुबह 10:48 तक Sensex में 373 अंक का उछाल दर्ज किया गया है और यह 84,430 अंक तक पहुंच गया है। इस दौरान निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी आईटी को छोड़कर निफ्टी के अधिकतर इंडेक्स हरे निशान…

Stock Market Today 10 Feb: भारतीय शेयर बाजार में दूसरे दिन भी उछाल दर्ज किया गया है। वैश्विक बाजार से मिले-जुले संकेतों के बीच सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क तेजी के साथ हरे निशान में खुले। इस दौरान सेंसेक्स 144.25 अंक उछलकर 84,210 पर खुला, तो वहीं निफ्टी 55.35 अंक की बढ़त के साथ 25,922.65 पर खुला। वहीं सुबह 10:48 तक Sensex में 373 अंक का उछाल दर्ज किया गया है और यह 84,430 अंक तक पहुंच गया है। इस दौरान निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी आईटी को छोड़कर निफ्टी के अधिकतर इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे।

Stock Market Today 10 Feb

Stock Market Today 10 Feb
Stock Market Today 10 Feb

व्यापक बाजार की बात करें तो, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.21 प्रतिशत की तेजी तो निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.49 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई। सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 0.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि निफ्टी आईटी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स पैक में, इटरनल, टाइटन, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टीसीएस, सन फार्मा और पावर ग्रिड के शेयर टॉप गेनर्स में शामिल थे। जबकि बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, इंडिगो, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

Market Expert on Stock Market

Stock Market Today 10 Feb
Stock Market Today 10 Feb

एक्सपर्ट ने बताया कि तकनीकी दृष्टि से निफ्टी ने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर खुद को बनाए रखा है और 25,700-25,800 के दायरे के ऊपर टिके रहने से इसकी मजबूती बढ़ी है। निफ्टी के लिए अगला रेजिस्टेंस 26,000 के पास है, इसके बाद 26,100 का स्तर अहम रहेगा। अगर निफ्टी 26,000 के ऊपर निर्णायक ब्रेकआउट देता है, तो शॉर्ट कवरिंग बढ़ सकती है और मौजूदा तेजी आगे भी जारी रह सकती है। नीचे की ओर 25,700 पहला अहम सपोर्ट है, इसके बाद 25,500 का स्तर देखा जाएगा।

Asian Market Today

एशियाई बाजारों में, चीन का शंघाई सूचकांक 0.02 प्रतिशत और शेन्ज़ेन सूचकांक 0.02 प्रतिशत गिर गया, जबकि जापान का निक्केई सूचकांक 2.49 प्रतिशत और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.6 प्रतिशत बढ़ गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 0.14 प्रतिशत बढ़ा। अमेरिकी बाजार अंतिम कारोबारी सत्र में हरे निशान पर बंद हुए, नैस्डैक में 0.9 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। एसएंडपी 500 में 0.47 प्रतिशत और डाउ जोन्स में 0.04 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

ALSO READ: भारतीय शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स में 400 अंकों का बंपर उछाल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।