आम चुनाव से ठीक पहले अमेरिका-बांग्लादेश के बीच हुई ट्रैड डील, मिली 19 प्रतिशत तक राहत, जानें क्या है खास

Summary :

Bangladeh-America Tariff Deal : बांग्लादेश के आम चुनाव होने जा रहे हैं। इस से पहले अमेरिका की तरफ से बांग्लादेश को बड़ी राहत दी गई है। अमेरिका और बांग्लादेश के बीच 9 फरवरी को एक अहम ट्रैड डील हुई है. इसके तहत अमेरिका ने बांग्लादेश से आने वाले सामान पर लगाए जाने वाले टैरिफ में कटौती करने का फैसला किया है. व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के अनुसार, अमेरिका अब बांग्लादेशी उत्पादों पर लगने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 20 प्रतिशत से घटाकर 19 प्रतिशत करेगा. बांग्लादेश बैंक और राष्ट्रीय राजस्व बोर्ड के अनुसार, बांग्लादेश ने 2024 में संयुक्त राज्य…

Bangladeh-America Tariff Deal : बांग्लादेश के आम चुनाव होने जा रहे हैं। इस से पहले अमेरिका की तरफ से बांग्लादेश को बड़ी राहत दी गई है। अमेरिका और बांग्लादेश के बीच 9 फरवरी को एक अहम ट्रैड डील हुई है. इसके तहत अमेरिका ने बांग्लादेश से आने वाले सामान पर लगाए जाने वाले टैरिफ में कटौती करने का फैसला किया है. व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के अनुसार, अमेरिका अब बांग्लादेशी उत्पादों पर लगने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 20 प्रतिशत से घटाकर 19 प्रतिशत करेगा.

बांग्लादेश बैंक और राष्ट्रीय राजस्व बोर्ड के अनुसार, बांग्लादेश ने 2024 में संयुक्त राज्य अमेरिका को लगभग 8.4 बिलियन डॉलर मूल्य का सामान निर्यात किया, जबकि उसका अमेरिकी आयात 2.2 बिलियन डॉलर का था।

नई ट्रेड डील के तहत दोनों देशों ने बाजार खोलने, शुल्क घटाने और निवेश बढ़ाने पर सहमति जताई है. बांग्लादेश, अमेरिका के औद्योगिक और कृषि उत्पादों को विशेष रियायतों के साथ अपने बाजार में प्रवेश देगा. इनमें केमिकल्स, मेडिकल उपकरण, मशीनरी, गाड़ियां और उनके पुर्जे, आईसीटी उपकरण, ऊर्जा उत्पाद, सोया, डेयरी, बीफ, पोल्ट्री, मेवे और फल शामिल हैं.

Bangladeh-America Tarrif Deal : अभी भी भारत बांग्लादेश में अमेरिकी टैरिफ का अंतर

Bangladeh-America Tariff Deal
Bangladeh-America Tariff Deal (source : social media)

बता दें, इसके बावजूद बांग्लादेश एशियाई देशों में लगाई जा रही अमेरिकी टैरिफ के मामले में भारत से पीछे है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल व्यापार असंतुलन और व्यापार की अनुचित प्रथाओं का हवाला देकर ये टैरिफ लगाया था. शुरुआत में बांग्लादेश पर 37 प्रतिशत शुल्क तय किया गया था, जिसे बाद में अगस्त में घटाकर 20 प्रतिशत किया गया.

Bangladeh-America Tariff Deal
Bangladeh-America Tariff Deal (source : social media)

बता दें, हाल ही में भारत-अमेरिका के बीच हुई डील में भारत पर लगे 50 फीसदी टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमति बनी। वहां की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस खुद अमेरिका जाकर ट्रंप से सीक्रेट मीटिंग करने लगे, ताकि उनके देश पर लगा टैरिफ कम हो सके. हालांकि लाख कोशिशों के बाद भी वो भारत के बराबर नहीं आ पाया और अब बांग्लादेश-पाकिस्तान का टैरिफ रेट बराबर हो गया है.

Bangladesh Tariff News : क्या है अमेरिका बांग्लादेश समझौते में ?

Bangladeh-America Tariff Deal
Bangladeh-America Tariff Deal (source : social media)

नई ट्रेड डील में अमेरिका ने वादा किया है कि अमेरिका बांग्लादेश के सामान पर 20 की जगह 19 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा, वहीं कुछ सामानों में जीरो प्रतिशत टैरिफ करने की बात है।

अमेरिका ने यह भी वादा किया है कि बांग्लादेश के कुछ कपड़ा और परिधान उत्पादों को जीरो टैरिफ का लाभ दिया जाएगा. हालांकि इसकी सीमा अमेरिका से आयात किए गए कपास और आर्टफिशल फाइबर जैसे कच्चे माल की मात्रा से जुड़ी रहेगी।

बांग्लादेश टैक्सटाइल में साउथ एशिया में अग्रणी भूमिका निभाता है। हालांकि इसकी सीमा अमेरिका से आयात किए गए कपास और आर्टिशियल फाइबर जैसे कच्चे माल की मात्रा से जुड़ी होगी.

दोनों देश व्यापार में बाधा बनने वाले नॉन टैरिफ बैरियर्स को खत्म करने पर भी सहमत हुए हैं. बांग्लादेश अमेरिकी वाहन सुरक्षा मानकों, एफडीए प्रमाणपत्रों, दवाओं और मेडिकल उपकरणों की मंजूरी को स्वीकार करेगा.

Bangladesh Tariff Reduce : और भी है ट्रैड डील में

इसके साथ ही बांग्लादेश ने फ्री ट्रांसफर ऑफ डेटा, सीमा शुल्क प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण, बीमा क्षेत्र में सुधार, श्रमिक अधिकारों की सुरक्षा, जबरन श्रम से बने सामानों पर रोक, पर्यावरण संरक्षण और भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने का वचन दिया है। समझौते में इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट की मजबूत सुरक्षा और अमेरिकी चीज और मांस उत्पादकों के हितों की रक्षा का भी प्रावधान है. व्यावसायिक स्तर पर, बांग्लादेश अमेरिका से लगभग 3.5 अरब डॉलर के कृषि उत्पाद, 15 वर्षों में 15 अरब डॉलर के ऊर्जा उत्पाद और विमान खरीदने की योजना पर भी काम करेगा.

यह भी पढ़ें – कौन है जिमी लाई, जिसे हांगकांग की एक अदालत ने सुनाई 20 साल की सजा?

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।